फोटो 35 जिला अस्पताल में बच्चों को उपचार देते हैं डॉ. डीके शाक्य। संवाद
मैनपुरी। जिले में सर्दी बढ़ने के साथ ही जिले के बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल में बाल मरीजों की भीड़ देखी गई। दोनों अस्पतालों में 300 के लगभग बच्चों को उपचार दिया गया। इनमें 150 से अधिक बच्चे निमोनिया की चपेट में थे।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 130 बच्चे पहुंचे। इनमें से 70 बच्चों को सर्दी जुकाम के साथ निमोनिया की दिक्कत थी। यहां तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य ने बताया कि सर्दी में लापरवाही के कारण बच्चे सर्दी जुकाम के साथ निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को सौ शैया अस्पताल में भी बाल मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां 170 बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से 80 बच्चे सर्दी जुकाम के साथ निमोनिया की चपेट में थे। डाॅ. शशांक कुमार का कहना था कि सर्दी बढ़ने के साथ ही बच्चों में निमोनिया की दिक्कतें बढ़ी हैं। ऐसे में बच्चों के प्रति सजग रहने की जरूरत है।