बेवर। बस स्टैंड चौराहे पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया, ट्रक महाराणा प्रताप की प्रतिमा की ओर जा रहा था। मगर, रेलिंग से टकरा कर रुक गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक साइकिल सवार को चपेट में ले लिया और फिर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। चालक ने इतने पर भी गाड़ी नहीं रोकी, तेज रफ्तार ट्रक सीधे बस स्टैंड चौराहे पर लगी पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा की ओर बढ़ने लगा। मगर, रेलिंग से टकराने के बाद ट्रक रुक गया, लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चालक नशे की हालत में था। चालक राजू यादव बैरामनगर को मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में लिया है।