फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नए टिकट काउंटर से यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
फोटो 31 स्टेशन परिसर में बनकर तैयार टिकट काउंटर। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। स्टेशन पर टिकट काउंटर बनकर तैयार गया है, जल्द ही नए काउंटर से यात्रियों को टिकट मिलेगी। नये काउंटर से यात्रियों को खुले में खड़े होकर धूप से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा स्टेशन पर प्रतीक्षालय, पार्किंग एरिया, प्लेटफॉर्म और ओवरब्रिज बनाने का कार्य भी पूरा करा लिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के पुर्ननिर्माण की घोषणा की थी। योजना में मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया। तीन साल से लगातार जारी निर्माण कार्य के बाद स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। पुराने भवन के स्थान पर नए भवन निर्माण कराया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर अत्याधुनिक प्रतीक्षालय बना है। इसके साथ ही टिकट घर, प्लेटफार्म, पार्किंग और ओवर ब्रिज का निर्माण कराया है।
स्टेशन पर यात्रियों के लिए वैकल्पिक टिकट काउंटर बनाया गया था। गर्मी में यात्रियों को धूप में खड़े होकर टिकट लेना पड़ता था। वहीं, अब प्रतिक्षालय में ही नए टिकट काउंटर बना दिया है। अगले 10 से 15 दिनों में यात्रियों को यहां से टिकट मिलेगा। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि स्टेशन पर निर्माण कार्य को लगभग पूरा करा लिया गया है। प्लेटफॉर्म पर कुछ कार्य शेष है, उसे अगले एक सप्ताह में पूरा कराकर यात्रियों को सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें