फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नीट यूजी 2026 की परीक्षा 3 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने नीट यूजी 2026 के लिए स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। कहा कि तीन मई को आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारी करें। परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं हों। मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी कराएं।
उन्होंने कहा कि 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया है। परीक्षार्थियों का प्रवेश 11 बजे से प्रारंभ होगा। बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी। 1.30 बजे परीक्षा केंद्र का गेट बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत भोगांव परीक्षा केंद्रों के बाहर समुचित सफाई व्यवस्था तथा शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पानी के टैंकर से कराएं। परीक्षा केंद्र पर एक एक एंबुलेंस मय चिकित्सक, आवश्यक दवाओं व उपकरणों के साथ तैनात करें।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आरसी गुप्ता, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रसून कश्यप, शिवनरेश, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें