फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तारापुर को हराकर खिदरपुर फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में खिदरपुर की टीम ने तारापुर की टीम को दो रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

तारापुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए खिदरपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 95 रन बनाए। अंकुर ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। तारापुर के इरफान और आमिर ने तीन-तीन विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी तारापुर की टीम 10 ओवर में 93 रन ही बना सकी। इरफान ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। खिदरपुर के कुनाल चौहान और शिवा ने चार-चार विकेट लिए। इससे पहले सपा नगर अध्यक्ष मुकुल यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिदरपुर के कुनाल चौहान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में अंपायरिंग शिवम और उमंग ने, कमेंट्री गुलशन ने और स्कोरिंग हिमांशु ने की। इस दौरान हिमांशु यादव, शिवम यादव, हिमांशु, उमंग यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें