फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाएं अधिकारी

विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की कम हो रही संख्या पर प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने नाराजगी जताई है। कहा है कि शासन की तमाम योजनाओं के बाद भी संख्या कम होना चिंता की बात है। परिषदीय रूकूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए अधिकारी कार्य योजना बनाकर काम करें। जिला स्तरीय समीक्षा करने के बाद प्रभारी मंत्री शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राम को आदर्श मानते थे। उनकी रामधुन आज भी लोगों को याद है। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की सोच को आदर्श मानते हुए ही मनरेगा का नाम बदला है।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी बंगाल में मुख्यमंत्री ममता दीदी का आचरण मुख्यमंत्री की गरिमा के विपरीत है। ईडी हमेशा सबूतों के आधार पर रेड करती है। ईडी की रेड में दीदी को सहयोग करना चाहिए। उनको अपने पद की गरिमा का ध्यान भी रखना चाहिए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी ग्रामीण रोज़गार नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव है। यह अधिनियम ग्रामीण परिवारों के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में मज़दूरी रोज़गार की वैधानिक गारंटी को 125 दिनों तक बढ़ाता है।
विज्ञापन

योजना के लागू होने से समृद्ध, सक्षम और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की नींव मजबूत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें