फोटो 17 गांव कुबेरपुर में ओटीएस शिविर का निरीक्षण करते एसई मुकेश कुमार। स्रोत निगम
मैनपुरी। विद्युत निगम की बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) का दूसरा चरण शुरू हो गया। दूसरे चरण में अधिक से अधिक नेवर पेड और लोंग अनपेड उपभोक्ताओं का योजना में पंजीकरण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने शुक्रवार को एक्सईएन द्वितीय मनोज कुमार के साथ उपकेंद्र सुल्तानगंज के अंतर्गत गांव कुबेरपुर में लगे शिविर का निरीक्षण किया।अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ भोगांव महेश प्रभाकर और जेई प्रवीन कुमार के साथ दूसरे चरण की समीक्षा की। अब तक की प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगले तीन दिनों के अंदर अगर पंजीकरण संख्या में वृद्धि नहीं हुई फीडर वाइज ओटीएस प्रगति के आधार पर जेई और लाइन स्टॉफ पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन टीमें फील्ड नेवर पेड और लोंग अनपेड बकायेदारों पर कार्रवाई कर उन्हें योजना में पंजीकृत कराएं। जेई योजना की जानकारी प्रचार-प्रसार, एसएसओ कॉलिंग, नोटिस और घर-घर जाकर प्रत्येक बकायेदार तक पहुंचाएं। एसई ने एसडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि फील्ड में निकलकर बड़े बकायेदारो पर कार्रवाई की जाए।
खराब प्रगति पर जेई को चेतावनी
मैनपुरी। ओटीएस योजना के दूसरे चरण में खराब प्रगति पर अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार की ओर से अब कार्रवाई शुरू हो गई है। एसई ने निर्देश के बाद उपखंड अधिकारी बरनाहल की ओर से अवर अभियंताओं को प्रगति में सुधार की चेतावनी दी गई है। एसडीओ बरनाहल सुधीर कुमार ने बताया कि उपकेंद्र कोसमा, चंदीकला के अवर अभियंता देवकीनंदन, बरनाहल, दिहुली के अवर अभियंता रविशंकर और असरोही, मीठेपुर के अवर अभियंता अजीत सिंह को चेतावती पत्र जारी किया गया है।