फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आंधी और बारिश से कई क्षेत्रों में कट गई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में बृहस्पतिवार को आंधी और बारिश की वजह से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब 6 बजे से ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई जो देर रात तक जारी रही। आंधी की वजह से कई जगह फाल्ट की समस्या आई। विद्युत विभाग के कर्मचारी देर रात तक फाल्ट सही करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जनपद में आई तेज आंधी ने विद्युत विभाग के दावों की पोल खोल दी। शाम को शुरू हुई तेज आंधी और बरसात की वजह से जनपद के कई इलाकों में खंभे गिर गए और फॉल्ट हुए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। देवी रोड स्थित फीडर से सुचारू आपूर्ति क्षेत्र में लोगों को शाम 6 बजे से रात तक बिजली का इंतजार करना पड़ा। काफी देर तक आपूर्ति सुचारू न हो पाने के कारण लोगों के इनवर्टर भी बोल गए और अंधेरे में ही रात गुजारनी जानी पड़ी। हालांकि बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन अंधेरे में कामकाज करने में लोगों को और खासकर महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विद्युत विभाग ने बिजली की आपूर्ति सुचारू करने के दावे तो किए, लेकिन खराब मौसम ने इन दावों की पोल खोल दी। फाल्ट होने के चलते देर रात तक विभागीय कर्मचारी सूचना के बाद दौड़ते हुए नजर आए। हालांकि रात करीब 12 बजे तक कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें