फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सरसों के तेल के दाम में गिरावट, ग्राहकों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सरसों के दाम कम होने से तेल के भाव में गिरावट आई है। सहालग के बाद सरसों तेल के दाम कम होने ग्राहकों को राहत मिली है। एक महीने के अंदर तेल के दाम 10 से 15 रुपये प्रति किग्रा तक कम हो गए हैं। आने वाले अप्रैल माह में इसके दामों में और कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले एक महीने में थोक बाजार में सरसों की आवक बढ़ने से उसके दाम कम हुए है। आने वाले अप्रैल माह में नई सरसों बाजार में आ जाएगी। इसलिए किसान पुरानी सरसों को बाजार में बेच रहे हैं। इसके चलते उसके दामाें में गिरावट आई हैं। पिछले एक महीने में सरसों के दामों में करीब एक हजार रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई है। एक माह पहले सरसों 6800 रुपये प्रति क्विंटल थी, अब इसके दाम 5500 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं।
सरसों के दाम कम होने से तेल के दाम भी कम हुए है। शहर के लेनगंज स्थित राजा मंडी के तेल कारोबारी अमर राठौर ने बताया कि सरसों की आवक बढ़ने से उसके दाम कम हुए है, जिसके बाद बाजार में सरसों तेल के दाम भी कम हुए है। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने के भीतर सरसों तेल के दाम 10 से 15 रुपये प्रति किग्रा तक सस्ते हुए हैं। पहले तेल 175 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा था, अब इसके बाद 160 रुपये प्रति किग्रा रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें