फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सैम और मैम बच्चों के नामांकन में धीमी गति पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। जिला पोषण समिति की शनिवार को जिला मुख्यालय सभागार में हुई बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान पोषण पुनर्वास केंद्रों में सैम (अतिकूपोषित) और मैम (कूपोषित) बच्चों के नामांकन में बेहद धीमी गति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। दिसंबर माह में चिह्तिन 4041 मैम बच्चों में से मात्र 17 बच्चों को ही पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया है।
समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आया कि दिसंबर माह में कुल 4041 मैम बच्चों को चिह्नित किया गया था, लेकिन इनमें से केवल 17 बच्चों को ही पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया। यह आंकड़ा अत्यंत निराशाजनक है।
विज्ञापन

सबसे खराब स्थिति विकासखंड कुरावली और घिरोर की पाई गई, जहां इस दिशा में अत्यंत लचर कार्यप्रणाली देखी गई। जिलाधिकारी ने इस गंभीर लापरवाही पर कुरावली और घिरोर के बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चिह्नित सैम और मैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराने में अधिक रुचि दिखाई जाए और इस प्रक्रिया को गंभीरता से लिया जाए।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि सैम और मैम बच्चों के चिन्हांकन में निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। साथ ही, उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को भी जागरूक करने और उन्हें अपने बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराने के महत्व के बारे में समझाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि 29 जनवरी तक कुल 136379 पात्र लाभार्थियों में से 130161 का चेहरा प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है और 128763 की ई-केवाईसी संपन्न हो चुकी है। हालांकि, जिन विकासखंडों में इन प्रक्रियाओं की गति धीमी पाई गई, वहां के सीडीपीओ को इसमें सुधार लाने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें