फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: माफिया ने किया खनन विभाग की टीम पर हमला, हाइड्रा छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खनन माफिया ने मैनपुरी में खान निरीक्षक की टीम पर हमला किया है। उन्होंने एक होमगार्ड की पिटाई की और जब्त की गई हाइड्रा मशीन छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।खान निरीक्षक शिवदयाल सिंह बृहस्पतिवार शाम को अवैध खनन की गश्त पर थे। उन्हें रूपपुर भरतपुर गांव में खनन की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने एक हाइड्रा मशीन से खनन होते देखा। कार्रवाई करते हुए उन्होंने हाइड्रा मशीन को जब्त कर लिया। होमगार्ड प्रेमकिशोर को हाइड्रा पर बैठाकर कोतवाली भेजा गया। कुछ दूर पहुंचने पर खनन माफिया सिंघम यादव ने अपने करीब 10 साथियों के साथ हमला कर दिया। उन्होंने होमगार्ड प्रेमकिशोर की पिटाई की और हाइड्रा छुड़ा ली। उन्होंने खान निरीक्षक की टीम को जान से मारने की धमकी भी दी। सिंघम यादव गांव अंजनी, थाना बिछवां का निवासी बताया गया है। यह घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई। माफिया और उसके साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

खान निरीक्षक की टीम पर हमले की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

पुलिस को साथ क्यों नहीं ले गई टीम
घटना को लेकर लोगों में चर्चा है कि जब अवैध खनन की सूचना मिली थी, तब खान अधिकारी को पुलिस के साथ सुरक्षा बंदोबस्त से दबिश के लिए जाना चाहिए था। मगर, ऐसा नहीं किया गया। जबकि इससे पहले भी कई बार खनन विभाग की टीम पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। क्षेत्रीय लोगों में कार्रवाई की मंशा को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें