फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मैनपुरी से लखनऊ के लिए चलेगी एक और बस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो की ओर से लखनऊ के लिए एक और बस संचालन की शुरुआत कराई जाएगी। मैनपुरी स्टैंड से बस प्रतिदिन सुबह पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे होकर राजधानी पहुंचेगी। मार्ग पर एक और बस संचालन होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी, उसका सफर सुगम बनेगा।मैनपुरी डिपो की ओर से राजधानी लखनऊ के लिए एक नियमित बस का संचालन किया जाता है। लेकिन बस में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही थी। डिपो की ओर से लखनऊ के लिए एक और बस संचालन शुरू कराया जाएगा। बस का संचालन शनिवार से शुरू होगा।
विज्ञापन

डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि मुख्यालय की ओर से डिपो को दो नई बसें मिली है जिसके बाद डिपो के बेड़े में बसों की संख्या 71 हो गई है। डिपो की ओर से लखनऊ के लिए बस संचालन शनिवार से शुरू कराया जाएगा। बस सुबह पांच बजे मैनपुरी डिपो के स्टैंड से रवाना होगी और एक्सप्रेस वे होकर सुबह 10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें