फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भगवान बुद्ध के विचार आज के समय में भी प्रासंगिक

विज्ञापन
फोटो 14 नवीगंज में धम्म यात्रा में शामिल बौद्ध अनुयायी। संवाद
विज्ञापन
बेवर। नवीगंज में तथागत बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश का प्रचार प्रसार करने को धम्म यात्रा का आयोजन हुआ। शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री एवं पैक्सपेड अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य की ओर से किया गया।
विज्ञापन

विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं। उनके बताए गए अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलकर ही समाज में समरसता लाई जा सकती है। प्रेमसिंह शाक्य ने भी धम्म चक्र के महत्व पर प्रकाश डाला। यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा का समापन नवीगंज स्थित बौद्ध विहार पर किया गया। समिति अध्यक्ष प्रवेश शाक्य, उपाध्यक्ष विवेक शाक्य, कोषाध्यक्ष रिषभ शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें