फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पत्नी को वीडियो कॉल कर पति ने कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो 4 अतुल चौहान का फाइल फोटो
विज्ञापन
बेवर। कस्बा में इटावा रोड के पास निवास कर रहे युवक ने शुक्रवार रात अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करने के बाद फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। एक दिन पहले ही उससे झगड़ा करने के बाद पत्नी मायके चली गई थी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर नमूने एकत्र किए। घटना के बाद घर में मातम छाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में इटावा रोड निवासी 30 वर्षीय अतुल चौहान खेतीबाड़ी व गल्ला मंडी में ट्रैक्टर से भाड़ा ले जाने का काम कर रहा था। ढाई साल पहले अतुल की शादी कन्नौज की रहने वाली अंजू के साथ हुई थी, दंपती के एक डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवांग है। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में शुक्रवार सुबह पत्नी बच्चे को साथ लेकर मायके चली गई। इसके बाद परेशान अतुल ने कई रिश्तेदारों को फोन किया। रात करीब 10 बजे उसने पत्नी को वीडियो कॉल की, पत्नी के सामने ही अतुल ने साड़ी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली, घबराई पत्नी ने जयपुर में रह रहे देवर छोटू को फोन कर जानकारी दी। छोटू ने परिजन को बताया तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मगर, जब तक पुलिस घर पहुंची। तब तक अतुल की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें