फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डॉ.पदम को लालसोट, दौसा में मिला साहित्य सम्मान

विज्ञापन
फोटो 21 राजस्थान में सम्मान प्राप्त करते डॉ. पदम सिंह पदम। स्रोत स्वयं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल क्षेत्र के गांव सींगपुर निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. पदम सिंह पदम को लालसोट राजस्थान में साहित्य सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्हें यह सम्मान कवियत्रियों के लिए लिखी गई पुस्तक के लिए प्रदान किया गया है। इस सम्मान पर जिले के साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी है। अनुराग सेवा संस्थान लालसोट राजस्थान के 31 वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान ने देश के 11 राज्यों के 31 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। 14 फरवरी को राजस्थान में आयोजित मातृ-पितृ दिवस पर डॉ. पदम सिंह ''पद्म'' को उनकी साहित्येतिहास की कृति हिंदी कवयित्रियों का इतिहास पर उन्हें कीर्ति शेष बृजमोहन तिवाड़ी स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान -2025 से सम्मानित किया गया। डॉ. पदम को यह सम्मान राजस्थान के राज्यपाल हरि भाऊ बागड़े की ओर से प्रदान किया गया। इस मौके पर अनुराग सेवा संस्थान लालसोट की प्रेस सचिव अनिल नीलिमा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

डॉ. पदम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खोहरापाड़ा लालसोट के प्रांगण में आयोजित पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर राजस्थान के संस्थापक सदस्य बाल साहित्य रचनाकार डॉ. अंजीव अंजुम की 204वीं कृति तिरंगा लहरा उठा का विमोचन भी बतौर मुख्य अतिथि किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें