फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: लापता डेयरी कर्मी का शव मिलने से सनसनी, परिजनों का आरोप - पत्नी ने करा दी हत्या

Wed, 25 Feb 2026 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में डेयरी कर्मचारी का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी 40 वर्षीय कमलेश यादव पुत्र मुख्तयार सिंह कासगंज में डेयरी पर काम करते थे। चार दिन पहले 20 फरवरी को कमलेश नौकरी करके घर वापस आ रहे थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने किशनी थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह 9 बजे लोगों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने लाश पड़ी देखी तो दंग रह गए।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कमलेश के रूप में की। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों सहित ग्वालियर बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण द्विवेदी और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर परिजनों को जांच कर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर आधा घंटे बाद जाम खुलवा दिया। मृतक के भाई अवधेश यादव ने आरोप लगाया कि कमलेश की पत्नी सुनीति और उसके प्रेमी ने हत्या कर शव को फेंका है। मृतक कमलेश के दो पुत्र 12 वर्षीय आयुष व 10 वर्षीय पीयूष का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें