फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मजदूर की मौत

विज्ञापन
फोटो22 लिंटर गिरने से हुए हादसे के बाद जांच करते प्रभारी निरीक्षक। संवाद
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव बीकापुर में बुधवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोलते ही लिंटर भर-भराकर गिर गया। मलबा में एक मजदूर दब गया। जब तक बाहर निकाल कर अस्पताल लाया गया, तब तक मजदूर दम तोड़ चुका था। स्थानीय पुलिस ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव बीकापुर निवासी विपिन कुमार के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ दिन पहले ही मकान में लिंटर डाला था, बुधवार सुबह गांव का रहने वाला 50 वर्षीय आलकार सिंह शटरिंग खोल रहे थे। तभी अचानक से तेज धमाके साथ लिंटर गिर गया। आलकार सिंह मलबा के नीचे दब गए। चीखपुकार सुन कर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। सभी ने मलबा हटाया और आलकार को बाहर निकाला। अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक ने गांव पहुंच कर हादसे के बारे में जानकारी ली। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें