फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, संतान नहीं होने पर प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। गांव नगला उजीर में एक विवाहिता ने घर में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा, मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि संतान न होने की वजह से ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जनपद कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव हीरा निवासी रजनीश ने बताया कि 26 वर्षीय बहन रुकुमवती की शादी करीब छह साल पहले थाना क्षेत्र के गांव नगला उजीर निवासी युवक के साथ की थी, बृहस्पतिवार सुबह बहन के ससुर ने फोन कर बताया कि रुकुमवती ने खुदकुशी कर ली है। जब वह लोग नगला उजीर पहुंचे, तब तक शव मोर्चरी भेजा जा चुका था। रजनीश ने बताया कि बहनोई गुजरात में नौकरी करते हैं। बहन के कोई संतान नहीं थी। जिस वजह से भी ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। रुपये की मांग भी करते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें