फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पंजाब से बिहार जा रही 58 लाख की अवैध शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 3 ट्रक से बरामद हुई गैर प्रांत की शराब। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक ट्रक से 58 लाख रुपये मूल्य की 500 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह शराब पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने शुक्रवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 58 लाख रुपये है। थाना कुरावली प्रभारी को बृहस्पतिवार रात सूचना मिली थी कि एटा-मैनपुरी मार्ग से एक ट्रक गुजरने वाला है। इस ट्रक में खील के बोरों के बीच पंजाब से तस्करी कर लाई गई शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ एटा-मैनपुरी मार्ग पर चेकिंग शुरू की। संदिग्ध ट्रक को रोकने का इशारा करने पर चालक ने उसे तेजी से भगा दिया। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें खील के बोरों के बीच छिपाई गई 500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कुल 5700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।
विज्ञापन

पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम हनुमान राम बताया, जो राजस्थान के बाड़मेर जिले के राणासर कल्ला धोरिमाना गांव का निवासी है। उसने बताया कि होली के त्योहार पर वे पंजाब से शराब तस्करी कर बिहार ले जा रहे थे। बिहार में शराबबंदी के कारण वहां शराब काफी महंगे दाम पर बिकती है, जिससे उन्हें भारी मुनाफा होता है। हालांकि, कुरावली पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही पकड़ लिया। तस्कर ने तस्करी में शामिल कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस इन व्यक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जाएंगे। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी कुरावली सच्चिदानंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें