फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद : पंचायत में महिला और पुत्री पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में शनिवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत के दौरान आरोपियों ने पंचायत में महिला और उसकी पुत्री पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल कराया है और आरोपियों के खिलाफ तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव लालपुर निवासी ममता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव के कुछ आरोपियों की ओर से उनके खेत की ओर दीवार में गेट लगाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने इस संबंध में कई बार शिकायतें की थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया था।
शनिवार सुबह पंचायत में अचानक आरोपियों ने ममता देवी और उनकी पुत्री शिवानी पर हमला बोल दिया। आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडों से दोनों मां-बेटी को बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

हमले के बाद पीड़ित ममता देवी ने तुरंत थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें