फोटो 26 चोरी के दौरान मकान के पीछे लगाया गया नकब। संवाद
किशनी। थाना गांव नगला करनाई में चोरों ने एक मकान में नकब लगाकर करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर एक आरोपी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला करनाई निवासी सुदेश सिंह ने बताया कि 28 जनवरी की रात उनके घर पर उनकी वृद्ध मां मौजूद थीं। घर के अन्य लोग बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठा कर गांव के ही रहने वाले एक आरोपी ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर कमरे में प्रवेश किया। बक्से में रखी दो करधनी, दो मंगलसूत्र, सोने के कुंडल, एक जोड़ी झुमकी, चार चूड़ी, एक लाख की नकदी व अन्य सामान चुरा कर ले गया। आरोप लगाया कि आरोपी कई बार चोरी कर चुका है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच व चोर की तलाश शुरू कर दी है।