फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तंबाकू नियंत्रण पर जोर, 103 लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो 28 जिला अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित शिविर में मरीजों की जांच करती चिकित्सकों की
विज्ञापन
मैनपुरी/घिरोर। विश्व कैंसर दिवस पर जिला अस्पताल मैनपुरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोघना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मरीजों की जांच के साथ उन्हें बचाव की जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में लगाए गए शिविर में 103 मरीजों की जांच कर उन्हें कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। यहां लगे शिविर का शुभारंभ सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने किया। शिविर में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के सदस्यों ने लोगों को तंबाकू से दूरी बनाने की सलाह दी। तंबाकू छोड़ने के लिए दवा का वितरण भी किया गया। सीएचसी घिरोर पर चिकित्सा अधीक्षक प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर अंकुर ने कैंसर के लक्षण के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें