फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: युद्ध से बिगड़ने लगा रसोई का बजट, तेल हुआ महंगा

विज्ञापन
फोटो 14 लेनगंज स्थित दुकान पर बिक्री के लिए रखी घरेलू खाद्य सामग्री। संवाद - फोटो : बदल खां।
विज्ञापन
मैनपुरी। पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब मैनपुरी जिले की रसोई पर भी दिखने लगा है। पिछले 15 दिनों में रिफाइंड और डालडा जैसे प्रमुख खाद्य तेलों के दाम 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गए हैं, जिससे आम गृहणियों की चिंता काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

यह संघर्ष दुनिया भर के कई देशों को प्रभावित कर रहा है। इसका असर अब घरों की रसोई पर भी पड़ रहा है। युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल का आयात बाधित हुआ है, जिससे देश में खाद्य तेलों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। लेनगंज के किराना कारोबारी भगवान दयाल गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी देशों में युद्ध के कारण कच्चे तेल का आयात प्रभावित हुआ है। उन्होंने पुष्टि की कि इसी वजह से रिफाइंड और डालडा के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 15 दिनों में इन तेलों के दाम में 20 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई है। सरसों तेल और ईरान से आने वाले मेवा के दामों में भी उल्लेखनीय उछाल देखा जा रहा है, ज
वैश्विक संघर्ष का स्थानीय असर : अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बाधित कर रहा है। होर्मुज से आयात में बाधा के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं, जिसका सीधा असर खाद्य तेलों की लागत पर पड़ रहा है। यह वैश्विक संकट अब मैनपुरी जैसे जिलों में महंगाई के रूप में सामने आ रहा है। खाद्य तेलों और मेवा की कीमतों में वृद्धि इसी वैश्विक तनाव का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें