फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: लेबनान से गोल्ड मेडल लेकर लाैटी खुशबू का स्वागत

विज्ञापन
फोटो 22 विजय रैली के दौरान मोजूद गोल्ड मेडल विजेता खुशबू नंदा। संवाद
विज्ञापन
कुरावली। लेबनान में हुई इंटरनेशनल मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली लखनऊ की रहने वाली खुशबू नंदा निषाद का रविवार को नगर में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नगर व क्षेत्र के निषाद समाज के लोगों ने उनके सम्मान में घिरोर मार्ग से जीटी रोड, सदर बाजार, बाईपास होते हुए महेश कश्यप चौक तक विजय रैली निकाली। रैली के दौरान लोग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारों के साथ देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए।
महर्षि कश्यप चौक पर पहुंचकर कश्यप समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर खुशबू नंदा का सम्मान करके उनके प्रदर्शन पर गर्व जताया। इस मौके पर पूर्व प्रधान विनोद कश्यप, विश्राम सिंह कश्यप, राजीव कश्यप, अतुल, आसाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें