फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पर्यटन मंत्री ने 6.57 करोड रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

विज्ञापन
फोटो 45 परियोजनाओं का लोकार्पण करते पर्यटन मंत्री। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी/कुसमरा। पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को 279.52 लाख की लागत से कुसमरा के नराइच धाम के पर्यटन विकास, 202.62 लाख की लागत से कुसमरा रामलीला मैदान की बाउंड्रीवॉल, गेट के निर्माण कार्य, 52.62 लाख की लागत से तहसील किशनी में सारस पक्षियों के विचरण स्थल के लिए साईनेजों की स्थापना के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण एवं 122.34 लाख की लागत से भगवान श्री नरसिंह धाम मंछना के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि छह करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से तैयार परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि विकास योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे। भारत की प्राचीन परंपराएं और ऋषि-मुनियों का ज्ञान सदियों से विश्व को मार्गदर्शन देता रहा है। प्राचीन काल में भारत ज्ञान, विज्ञान और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी देश रहा है। इसी कारण भारत को विश्व गुरु की संज्ञा दी जाती थी। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति शिक्षित, सक्षम और संपन्न होगा तो परिवार मजबूत बनेगा। परिवार से समाज मजबूत होगा। समाज से जिले का विकास होगा। जिले से प्रदेश और अंततः पूरे देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। इसी विचार को केंद्र में रखते हुए सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों, बेहतर कानून-व्यवस्था और सुशासन के कारण प्रदेश में निवेश का वातावरण लगातार मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में विकास के नए मानक स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश का पहला ऐसा उत्तर प्रदेश बना। जहां विधानसभा और विधान परिषद में लगभग 37 घंटे तक लगातार चर्चा कर प्रदेश को विकसित बनाने के संकल्प पर चर्चा हुई। पैक्सफेड के चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, आलोक अग्निहोत्री, प्रदीप तिवारी, अनुजेश प्रताप सिंह, विजेंद्र कुमार चौहान उर्फ भल्लू, उदय चौहान, राजाबाबू, जीतू सिसौदिया, रमाशंकर तिवारी, शेखर चौहान, विनोद चतुर्वेदी, विकास चौहान, सुखदेव तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें