फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बांस पर खींच दी बिजली की लाइन, लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
फोटो 20 बांस पर लाइन खींचने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
किशनी। क्षेत्र के गांव बरहा से गुजरने वाली मुख्य सड़क मार्ग पर बांस के सहारे बिजली का तार 300 मीटर दूरी तक ले जाया है। तेज हवा चलते ही बिजली का तार सड़क पर झूलता रहता है। जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने मुख्य सड़क मार्ग पर विरोध-प्रदर्शन कर लाइन को सही करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव बरहा में बांस पर विद्युत लाइन खींच दी गई है। कई बार लाइन को बिजली पोल पर लगवाने की मांग की है। कई बार अधिकारियों से समस्या से निजात दिलवाने की मांग की, लेकिन नतीजा शून्य रहा। गांव के लोगों का कहना है कि सड़क पर रात दिन आवागमन बना रहता है। सुबह के समय बच्चे स्कूल इसी मार्ग से निकलते हैंं।
ग्रामीणों के कनेक्शन होने के बाद भी बिजली पोल व तार नहीं लगाए हैं। साहिब सिंह शाक्य, नीरज शाक्य, रंजीत शाक्य, दिनेश कुमार, शिवराम शाक्य, बृजेश कुमार, निहाल सिंह ने प्रदर्शन कर बिजली पोल लगवाने की मांग की है। एसडीओ शेर सिंह का कहना है कि जेई को निर्देशित कर दिया है। जल्द विद्युत लाइन खंभों पर लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें