फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नवजात का शव लेकर थाने पहुंची मां

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र में शनिवार को एक मार्मिक घटना सामने आई। प्रसव के दौरान मृत जन्मे नवजात के शव को लेकर मायके पक्ष की महिलाएं थाने पहुंचीं। ससुराल पक्ष के लोगों के आने का इंतजार करती रहीं। घंटों बीत जाने के बाद भी कोई शव लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

नगला नृपति की एक युवती का नगला थम्मन एक युवक के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद दंपती के बीच विवाद चल रहा था। गर्भवती महिला मायके में रह रही थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे मैनपुरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जांच में गर्भस्थ शिशु की मौत की पुष्टि हुई। निजी अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए मृत नवजात को बाहर निकाला गया।
थाना परिसर में मौजूद नवजात की नानी और मौसी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिसकर्मी उन्हें ढांढस बंधाते रहे। इसके बाद मायके पक्ष की महिलाएं थाने से बिना कोई कार्रवाई कराए चली गईं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामला मैंनपुरी कोतवाली क्षेत्र का है। कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें