मैनपुरी। शहर में उमसभरी गर्मी के बीच एक बार फिर ओवरलोड की समस्या खड़ी हो गई है। पिछले 24 घंटे में शहर के पावर हाउस उपकेंद्र, ज्योंती रोड उपकेंद्र और देवी रोड उपकेंद्र क्षेत्र में ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मरों में तकनीकी समस्या आ गई है। इससे कहीं तीन घंटे तो कहीं ढाई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
उमसभरी गर्मी के बीच जिले में बिजली आपूर्ति की समस्या फिर से डगमगाने लगी है। शनिवार की सुबह पावर हाउस उपकेंद्र नगरीय चतुर्थ क्षेत्र में अंडर ग्राउंड केबल में फाल्ट हो गया। यहां शनिवार की सुबह करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत कर्मी सुबह पांच बजे इस क्षेत्र में आपूर्ति सुचारू कर सके। तीन घंटे की कटौती के कारण लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। शहर के ज्योंती रोड उपकेंद्र क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में तकनीकी समस्या आ गई। शहर के मोहल्ला देवी रोड पर ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी समस्या के कारण करीब ढाई घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद