फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: महिला का शव रख जाम लगाने पर महिलाओं सहित 50 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
फोटो 1 कचहरी रोड पर लगे जाम के दौरान मौजूद पुलिस। फाइल
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा के एक अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद 25 फरवरी को कचहरी रोड स्थित जीवन धारा अस्पताल के बाहर शव रख जाम लगाने वाली 20 महिलाओं सहित 50 लोगों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। करीब दो घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहने की वजह से एंबुलेंस आदि वाहन फंसे रहे थे। परिजन चिकित्सक की लापरवाही से मौत का आरोप लगा रहे थे।कोतवाली क्षेत्र के गांव राधा नगर निवासी प्रदीप कुमार की 34 वर्षीय गर्भवती पत्नी कल्पना को तीन फरवरी को कचहरी रोड स्थित जीवनधारा अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को सिजेरियन प्रसव से महिला ने एक बेटे को जन्म दिया था। हालत बिगड़ने पर महिला को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, वहां 25 फरवरी को सुबह तड़के मौत हो गई थी। इसके बाद सुबह परिजन ने शव को शहर के कचहरी रोड स्थित जीवन धारा अस्पताल के बाहर रख कर जाम लगा दिया था। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के समझाने पर जाम खुला था। वहीं, आगरा के निजी अस्पताल और जीवन धारा अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कोतवाली में तैनात एसआई अश्विनी कुमार ने बृहस्पतिवार को जाम लगाने वाली 20 महिलाओं सहित 50 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि अनुचित मांगों को लेकर लोगों ने जाम लगाया, जिस वजह से एंबुलेंस व अन्य वाहनों को जाम में फंस कर परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने जाम लगाने वाले लोगों की पहचान व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें