फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बिना पंजीकरण के संचालित दो दुकानें सील, चार को नोटिस

विज्ञापन
फोटो 45 कुरावली में एक् अवैध दुकान को सील करते नोडल अधिकारी झोलाछाप। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। बिना पंजीकरण के चल रहे क्लीनिकों पर झोलाछाप के नोडल अधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी ने कस्बा कुरावली में छापा मारा। यहां बिना पंजीकरण के संचालित दो दुकानों को सील कर दिया। चार संचालकों को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर झोलाछाप के नोडल अधिकारी डाॅ. आशुतोष कुमार कस्बा कुरावली पहुंचे। यहां बिना पंजीकरण के संचालित झोलाछाप बलवीर सिंह, कृष्णा हाॅस्पीटल पर पहुंचकर संचालक प्रवेश कुमार से पंजीकरण व डिग्री संबंधी अभिलेख मांगे तो संचालक उपलब्ध नहीं करा सके। नोडल अधिकारी ने दोनों दुकानों को सील कर नोटिस चस्पा किया। इसके बाद उन्होंने कस्बा में तीन और करीमगंज में संचालित संग्राम मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद करके फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें