फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दंपती को दे रहे मकान से निकालने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान के रहने वाले दंपती को परिवार के लोग परेशान कर रहे हैं। आए दिन घर से निकालने के लिए धमकाते हैं। गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता ने एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी आइशा ने बताया कि वह पति अबरार हुसैन के साथ चूड़ी का ठेल लगाकर जीवन यापन कर रही हैं। मकान में पति की बहन रेशमा निवासी कुरावली भी रहते आ रही हैं। निकाह के बाद वह पति के साथ कुरावली में रहने लगी थी। मकान में रेशमा का भतीजा मोनिस काफी समय से रहता आ रहा है। 10 दिसंबर की सुबह को वह व पति घर पर थे, तभी मोनिस ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। कहने लगा कि घर से निकल जाओ, नहीं तो मार कर निकाल दूंगा। रेशमा भी मकान के विवाद को लेकर झगड़ा करने लगी। वह लोग आए दिन उन्हें व पति को परेशान करते आ रहे हैं। कुछ लोगों को साथ लेकर झगड़ा करने आ जाते हैं। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें