फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हिंदी फीचर फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ में नज़र आएंगे हीरो भैया

विज्ञापन
फोटो 37 फिल्म वन टू चा चा चा में इंस्पेक्टर की भूमिका में सतेंद्र सिंह हीरो भैया। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के मूल निवासी फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता सतेंद्र सिंह ‘हीरो भैया’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना अभिनय करते नजर आएंगे। कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा से भरपूर हिंदी फीचर फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ आगामी 16 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसमें हीरो भैया भी नजर आएंगे।मूल रूप से दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला बरी कुचेला निवासी सतेंद्र सिंह ‘हीरो भैया’ ने दिल्ली के अक्षरा थिएटर से रंगमंच के साथ अभिनय यात्रा शुरू की थी। हीरो भैया ने छोटे पर्दे पर सहारा टीवी के ‘चाचा चौधरी’ और स्टार प्लस के ‘शरारत’ से लोकप्रियता हासिल की। बड़े पर्दे पर उन्होंने ‘इंतकाम – द परफेक्ट गेम’ में पत्रकार की भूमिका से डेब्यू किया। ‘जिला कन्नौज’ में युवा मुख्यमंत्री का किरदार निभाया। उनका राइफल गंज का गीत फांसी का झूला... युवाओं में विशेष रूप से पसंद किया गया। अब वे हिंदी फीचर फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ में नज़र आएंगे। इस फिल्म में हीरो भैया के साथ बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नायरा बनर्जी, अनंत जोशी, ललित प्रभाकर, हर्ष मायर, आशुतोष राणा, अभिमन्यु सिंह और मुकेश तिवारी एक से बढ़कर एक मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म में हीरो भैया एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में दिखाई देंगे, जहां वे कई नामी कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
विज्ञापन

अभिनय के साथ हीरो भैया जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। वे जन समस्या मेला समिति भारत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तथा मिशन जनसुनवाई चौपाल के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में नागरिक मुद्दों पर कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें