फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दो गलत रिपोर्ट के बाद सीएमएस ने जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस की जांच रोकी

विज्ञापन
फोटो 8 महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस की एक के बाद एक दो जांच रिपोर्ट गलत आने से विभाग में खलबली मच गई है। मामले की जानकारी होने पर सीएमएस ने हेपेटाइटिस की जांच बंद करा दी है। उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर जांच मशीन उपलब्ध कराने वाली संस्था से इंजीनियर भिजवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पिछले एक साल से हेपेटाइटिस की जांच कराई जा रही है। शहर निवासी छाया शुक्ला ने कुछ दिन पहले जांच कराई तो पहली रिपोर्ट में उनकी रिपोर्ट में हेपेटाइटिस की पुष्टि की गई। छाया के पति को कुछ शंका हुई तो उन्होंने सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल से जांच कराई यहां हेपेटाइटिस की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद उनके पति ने फिर से जिला अस्पताल की लैब से जांच कराई तो यहां भी हेपेटाइटिस की पुष्टि नहीं हुई। पहली बार में जांच रिपोर्ट में हेपेटाइटिस की पुष्टि कैसे हुई इसको लेकर पति चिंतित हुए उन्होंने जानकारी सीएमएस को दी। दूसरा मामला थाना कोतवाली के गांव रंगपुर का है। यहां के निवासी लोकेश ने 19 जनवरी को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस की जांच कराई जांच में उन्हें हेपेटाइटिस बी की पुष्टि कर दी गई। उसने दवा का सेवन भी शुरू कर दिया लेकिन जब उसे आराम की जगह दिक्कत और बढ़ गई तो उसने प्राइवेट जांच कराई यहां हेपेटाइटिस की पुष्टि नहीं हुई। इस पर वह फिर से महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल पहुंचा उसने दोबारा जिला अस्पताल की लैब में जांच कराई तो यहां भी उसे हेपेटाइटिस की पुष्टि नहीं हुई। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमएस ने बुधवार से महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस की जांच बंद करा दी।

लैब प्रभारी से मांगा जवाब, दी चेतावनी
सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने लैब प्रभारी टीसी भारती को नोटिस जारी कर मामले में जवाब मांगा है। चेतावनी दी है कि जब इस प्रकार की गलत रिपोर्ट आ रही थी तो इसकी जानकारी उन्हें क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन


दो लोगों की जांच रिपोर्ट गलत आने के बाद अस्पताल में हेपेटाइटिस की जांच को बंद करा दिया गया है। उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है कि जिस संस्था की ओर से जांच मशीन उपलब्ध कराई गई थी उसका इंजीनियर भेजकर जांच कराई जाए। वहीं लैब प्रभारी टीसी भारती को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


डॉ. धर्मेंद्र कुमार सीएमएस महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें