फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दो दिन में 5 डिग्री चढ़ा पारा आज से लू चलने की चेतावनी

विज्ञापन
फोटो 35 धूप से बचने को सौ सैया अस्पताल में सर पर बैग रखकर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज से लू चलने की चेतावनी जारी की है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर तेज धूप के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। गर्मी के बढ़ते तेवर से आम जनजीवन बेहाल है, इससे दैनिक कार्यों और स्कूल से लौटते बच्चों को भी परेशानी हो रही है। रातें भी गर्म हो रही हैं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन पहले ही लू और गर्मी से बचाव के लिए दिशानिर्देश जारी कर चुका है। इस वर्ष मानसून 25 जून से जिले में दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें