फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सर्दी के बीच जिले में बढ़ रहे हृदयघात के मरीज, दो मरीज ने तोड़ा दम

विज्ञापन
फ़ोटो 12 महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद एक बार फिर मौसम में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। ह्दयाघात से दो मरीजों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 697 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि 22 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी निर्मल कुमार (47)को पिछले कुछ दिनों से ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। बृहस्पतिवार को सुबह अचानक उन्हें हृदयघात पड़ा। परिजन गंभीर हालत में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला मदारगेट निवासी कुंवरपाल सिंह (53) को भी बृहस्पतिवार को अचानक हृदयघात पड़ा। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें