फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गुड़गांव में फंदे पर लटका मिला गोपियापुर के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। कस्बा के गांव गोपियापुर के रहने वाले 40 वर्षीय कार चालक का शव गुड़गांव स्थित एक कोठी के बेसमेेंट में लटका मिला। वह करीब 15 वर्ष से नौकरी कर रहा था, पत्नी व बच्चे भी साथ रह रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घर में मातम छाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गोपियापुर निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार करीब 15 साल पहले गुड़गांव चला गया था, वहां पालम विहार सेक्टर एक में सुरेंद्र दुग्गल की कार चला रहा था। पत्नी बबीता, बेटा शिवम और बेटी श्वेता भी साथ रह रहे थे। शनिवार सुबह सुरेंद्र की कोठी में बने बेसमेंट में राजेश का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन के अनुसार राजेश ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है, मगर आत्महत्या क्यों की इसके कारण का खुलासा नहीं हो सका है। खबर जब पैतृक गांव गोपियापुर पहुंची तो मातम छाया गया। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें