फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: श्री एकरसानंद आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
फोटो 29 श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव की बैठक में चर्चा करते महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती - फोटो : Archive
विज्ञापन
मैनपुरी। दैवी संपद मंडल के तत्वावधान में पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में बुधवार से गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। समाधिस्थ स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज की कृपा और महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज के नेतृत्व में 29 जुलाई तक विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

आश्रम में बुधवार को महोत्सव की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. गया प्रसाद दुबे ने बताया कि 22 से 28 जुलाई तक दिल्ली के मधुर और सरस कथा वाचक रमाकांत मिश्र राम श्रीमद्भागवत कथ सुनाएंगे। इनके साथ संतों और विद्वानों के सत्संग और प्रवचन भी होंगे। वैद्य संजीव मिश्रा ने बताया कि 24 जुलाई को श्री देव विग्रहों का पूजन, 25 को हरिनाम अखंड संकीर्तन, 26 और 27 को श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ, महारुद्राभिषेक और सद्गुरुदेव पूज्य महाराज श्री का षोडोषोपचार समाधि पूजन होगा। 28 को सद्गुरुदेव श्री स्वामी भजनानंद सरस्वती महाराज के श्री विग्रह का षोडोषोपचार पूजन किया जाएगा। 29 को ही दैवी संपद मंडल रत्न सम्मान समारोह और मंडल की वार्षिक बैठक आयोजित होगी। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर सद्गुरुदेव स्वामी एकरसानंद सरस्वती महाराज का पूजन और आरती की जाएगी। बैठक में किरन चतुर्वेदी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, अशोक मिश्रा, प्राचार्य डॉ. राम बदन पांडेय, अशोक गुप्ता पप्पू, रामखिलाड़ी यादव, रज्जन गुप्ता, सूर्यकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

तीन दिन लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वामी श्री भजनानंद नेत्र चिकित्सालय में 27 से 29 जुलाई तक तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। संजीव मिश्रा वैद्य और संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर में चिकित्सालय के कुशल चिकित्सक नेत्र और दंत रोगों का निशुल्क परीक्षण कर मरीजों को चिकित्सकीय सलाह देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें