फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आसमान छूते सोने-चांदी के दाम, बाजार से रौनक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सोने-चांदी के लगातार बढ़ने दामों के चलते सराफा बाजार से रौनक गायब हो गई है। आसमान छूते दामों के कारण ग्राहकों ने फिलहाल खरीदारी से दूरी बना ली है। बाजार में खरीदारी न होने से कारोबारी चिंतित नजर आ रहे हैं। इस समय सोने की कीमत 140000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी के दाम 225000 रुपये प्रति किग्रा के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

सोने-चांदी के दामों में लगातार होने वाली बढ़ोतरी का असर बाजार में दिखाई दे रहा है। हर दिन बढ़ने दामों के कारण ग्राहकों ने सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी से दूरी बना ली है। इससे शहर के सराफा बाजार में ग्राहक नजर नहीं आ रहे हैं। बाजारों में नए आभूषणाें की खरीदारी नहीं हो रही है। सिर्फ पुराने आभूषणों की सफाई का काम चल रहा है।
कारोबारियों का कहना है कि सोने-चांदी के दामों में उछाल के कारण ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। आम दिनों में इस समय बाजार में रौनक रहती थी, लेकिन इस साल बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लगातार बढ़ने भाव के कारण ग्राहक खरीदारी की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इसका सीधा असर सराफा कारोबार पर पड़ा है। वहीं, जिन लोगों ने चांदी में निवेश कर रखा है उनको काफी फायदा हो रहा है। ऐसे में जहां सराफ व्यापारी निराश हैं वहीं निवेशक दाम बढ़ने से उत्साहित हैं।
विज्ञापन


सोने-चांदी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से सराफा बाजार में कारोबार हल्का हो गया है। ग्राहक सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी में रुचि नहीं दिखा रहे है। ग्राहक खरीदारी के लिए दामों के कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
- अम्बरीश कुमार, सराफा कारोबारी।

हर दिन बढ़ने सोने-चांदी के दामों ने ग्राहकों के साथ-साथ कारोबारियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है। दामों में अस्थिरता का असर कारोबार पर दिखाई दे रहा है। अब दाम में कम होने पर ही कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार, सराफा कारोबारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें