फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बंद पड़े शीतगृह की जमीन पर बनेगा 2500 मैट्रिक टन क्षमता का गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला स्तरीय डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी तथा सहकारी समितियों के कम्प्यूटराइजेशन से संबंधित जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक की। बैठक में जिले में बंद पड़े शीतगृह की जमीन पर बनने वाले प्रस्तावित गोदाम के बारे में भी बताया गया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता से कहा कि एम-पैक्स के गठन के लक्ष्यों की तत्काल शत-प्रतिशत पूर्ति कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रथम, द्वितीय चरण में जिन बी-पैक्स को ई-पैक्स घोषित किया जाना है। उनको 15 मार्च तक ई-पैक्स घोषित कराएं। सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दाे बी-पैक्स गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूर्व से 58 बी-पैक्स समितियां संचालित हैं। इस वर्ष बी-पैक्स उन्नयन योजना के तहत 44 नवीन समितियां गठित करने का लक्ष्य शासन स्तर से निर्धारित किया गया है। अब तक 42 नवीन बी-पैक्स का गठन कराया जा चुका है।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने बताया कि जनपद में अन्न भंडारण योजना के तहत जिला सहकारी विकास संघ के काफी समय से बंद पड़े शीतगृह की रिक्त भूमि पर 2500 मैट्रिक टन क्षमता का गोदाम यूपीआरएनएसएस की ओर से निर्मित कराया जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने एआर कोऑपरेटिव से कहा कि शीतगृह के जर्जर भवन तथा पुरानी मशीनरी का नियमानुसार निस्तारण कराते हुए शेष भूमि पर भी 2500 मैट्रिक टन क्षमता का एक अन्य गोदाम बनाने संबंधी कार्रवाई करें तथा प्रस्तावित गोदाम को डीसीडीएफ के लिए लाभदायी तथा उपादेय बनाने का कार्य करें।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. सोमदत्त, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता जितेंद्र पाल, सहायक निदेशक मत्स्य धर्मराज चौहान, मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक एमए सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें