फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रिश्तेदार ने किया बालिका से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम रिश्ते के चाचा ने 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया, रिश्तेदार घर के बाहर खेल रही बालिका को बहाने से छत पर ले गया था, वहां घटना को अंजाम दिया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि पति के मामा का लड़का जो कि जनपद फर्रुखाबाद का रहने वाला है, उनके घर पर आया था। रविवार दोपहर को उनकी 9 वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी, तभी रिश्तेदार युवक पुत्री को बहाने से अपने साथ छत पर ले गया, वहां पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
पुत्री की चीख सुनकर वह छत पर पहुंची तो युवक वहां से भाग गया। रोती हुई बच्ची को वह छत से नीचे लेकर आई। बच्ची ने रिश्तेदार की हरकत के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दुष्कर्म करने वाले रिश्तेदार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

5वीं कक्षा की छात्रा है पीड़िता : परिजन ने बताया कि 9 वर्षीय बच्ची 5वीं कक्षा मेें है। घटना के बाद से वह काफी डरी हुई है। घटना के बारे में पूछे जाने पर सहम जाती है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शीघ्र ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें