फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 1.27 घंटे देरी से पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस

विज्ञापन
फोटो 31 मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस शनिवार की रात एक घंटा 27 मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेन के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को मैनपुरी जंक्शन स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शिकोहाबाद-कासगंज, टूंडला-फर्रुखाबाद और मैनपुरी-आगरा पैसेंजर सहित कालिंदी एक्सप्रेस अप और डाउन का ठहराव है। प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस संख्या 14117 का मैनपुरी स्टेशन पहुंचने का समय रात 11:20 बजे निर्धारित है। शनिवार की रात कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा 27 मिनट देरी से मैनपुरी पहुंची।
कालिंदी एक्सप्रेस रात 11:20 के स्थान पर 12:47 बजे मैनपुरी पहुंची। स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को खुले बैठकर इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि शुरुआती स्टेशन से देरी से चलने के कारण कालिंदी एक्सप्रेस देरी से पहुंची है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें