बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अगवा किशोरी का एक सप्ताह बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। परेशान मां रविवार को गांव स्थित मंदिर में धरने पर बैठ गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
धरने पर बैठी मां ने बताया क 10 जनवरी को उनकी पुत्री को आरोपी अगवा कर ले गया था। उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस से पुत्री को तलाशने की गुहार लगाती आ रही हैं। मगर, एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस बेटी का कोई पता नहीं लगा सकी है। शनिवार से वह पुत्री की जल्द बरामदगी को लेकर धरने पर बैठी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। किशोरी को जल्द से पता लगाने के प्रयास जारी हैं।