फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दोस्त में दिया दगा, 59 लाख ठगे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र की शृंगार नगर कॉलोनी में पारिवारिक संबंधों की आड़ में एक युवक और उसके परिवार ने अपने ही बचपन के दोस्त से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने आरोपियों पर धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और 59 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। शृंगार नगर कॉलोनी निवासी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बनर्जी नगर (आगरा बाईपास रोड) निवासी रवि यादव से उनके बचपन के गहरे संबंध थे।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में रवि के पिता राजेश यादव की बीमारी के दौरान उन्होंने आर्थिक मदद की थी, लेकिन इलाज के दौरान राजेश की मृत्यु हो गई। इसके बाद रवि, उसकी मां सरोज देवी और पत्नी श्वेता ने तंगी का हवाला देकर प्रबल के विभिन्न बैंक खातों व क्रेडिट कार्ड के जरिए कुल 96 लाख रुपये से अधिक की रकम ले ली। आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए 37 लाख रुपये वापस किए, लेकिन शेष राशि दबा ली। दबाव बनाने पर सरोज देवी ने अपने मकान का बैनामा करने की बात कहकर जो दस्तावेज थमाए, वह संपत्ति जांच में पहले से बैंक के पास गिरवी निकली। मामला सुलझाने के लिए वर्ष 2025 में कई सामाजिक पंचायतें भी हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। 17 अगस्त 2026 को रास्ते में मिलने पर आरोपियों ने रुपये मांगने पर प्रबल की पिटाई कर दी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें