फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट के नाम से दिल्ली में चल रहा था मेडिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दन्नाहार पर तैनात फार्मासिस्ट ने अपने फार्मेसी डिप्लोमा का दुरुपयोग किया है। उनके नाम से दिल्ली में मेडिकल स्टोर संचालन हो रहा था। शिकायत के बाद जब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ तो चिकित्साधीक्षक ने फार्मासिस्ट पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर के चिकित्साधीक्षक प्रवीन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि सीएचसी दन्नाहार पर तैनात फार्मासिस्ट प्रदीप दीक्षित के विरुद्ध ओमवीर सिंह ने फार्मेसी डिप्लोमा का दुरुपयोग किए जाने की शिकायत की थी। जांच की गई तो सामने आया कि प्रदीप के फार्मासिस्ट डिप्लोमा से 12 मई 2016 से राज कैमिस्ट गोविंदपुरी कालकाजी दिल्ली में मेडिकल संचालित हो रहा था। दो जून 2023 को उन्होंने फर्म से इस्तीफा दे दिया था। जबकि प्रदीप दीक्षित चिकित्सा विभाग उत्तर प्रदेश में पांच अगस्त 2015 से फार्मासिस्ट के पद पर सेवारत हैं। पुष्टि होती है कि विभाग से तथ्यों को छिपा कर, राजकीय सेवा में रहते हुए 12 मई 2016 से दो जून 2023 तक सरकारी सेवा में रहते हुए दिल्ली स्थित मेडिकल उनके नाम से संचालित हुआ। जांच के दौरान जब जानकारी ली गई तो भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए। फार्मासिस्ट का कृत्य उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का उल्लंघन हैं। विभाग के साथ धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है। राज कैमिस्ट दिल्ली से साठ-गांठ कर अनुचित लाभ प्राप्त किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चिकित्साधीक्षक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें