फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छात्रवृत्ति डाटा अपडेट न करने पर 55 कॉलेजों को मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपरी। बार-बार चेतावनी के बाद भी जिले के 55 कॉलेजों ने छात्रवृत्ति डाटा अपडेट नहीं किया है। जबकि इनमें शामिल 21 कॉलेजों ने यू डाइस पोर्टल पर भी छात्रों का विवरण दर्ज नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों को मान्यता प्रत्याहरण का अंतिम नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि यदि दो दिन के अंदर मांगी गई जानकारी विद्यालय की लॉगिन आईडी और यू डाइस पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई तो उनकी मान्यता प्रत्याहरण के लिए क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2025-26 का डाटा 60 प्रतिशत भुगतान के लिए भारत सरकार को साझा करते समय फेल हो गया था। जिससे संबंधित संस्थानों के अनुसूचित जाति के छात्रों को 60 प्रतिशत केंद्रांश की धनराशि भुगतान नहीं हो सकी। शिक्षण संस्थानों को संबंधित छात्र-छात्राओं का विवरण विद्यालय की लॉगिन आईडी से ऑनलाइन मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी भरने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए पूर्व में 11 जून और 16 जून को दो नोटिस जारी किए गए। लेकिन इसके बाद भी विद्यालय के लॉगइन आईडी से विवरण अपडेट नहीं किया जा रहा है। इनमें शामिल 21 कॉलेजों ने यू डाइस पोर्टल पर भी छात्र विवरण दर्ज नहीं किया है। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। डीआईओएस ने कहा कि संबंधित कॉलेजों को अंतिम नोटिस जारी कर दो दिन का समय दिया गया है। दो दिन के अंदर जानकारी अपडेट न करने पर संबंधित कॉलेजों की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें