फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कोहरे ने कम की रफ्तार, सात घंटे देरी से पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। घने कोहरे के कारण एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। शनिवार को फिर से कोहरा छा जाने से भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटे 20 मिनट की देरी से मैनपुरी रेलवे स्टेशन पहुंची। कड़ाके की सर्दी में यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।कुछ दिन राहत देने के बाद एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा छाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। शनिवार को मैनपुरी से होकर गुजरने वाली कालिंदी एक्सप्रेस के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भिवानी से होकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस संख्या 14118 शनिवार सुबह अपने निर्धारित समय 3:45 बजे के स्थान पर सुबह 10:25 बजे मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस संख्या 14117 अपने निर्धारित समय शुक्रवार रात 11:20 बजे के स्थान पर रात 1:33 बजे मैनपुरी पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन पर बैठने के व्यापक इंतजाम न होने के कारण यात्री कंपकंपाते हुए ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें