फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रात में कोहरा, दिन में ओस, स्कूलों का समय बढ़ा

विज्ञापन
फोटो 28 कचहरी रोड पर बुधवार रात छाया घना कोहरा
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में बुधवार रात से ही शीतलहर और गलन ने लोगों के लिए परेशानी और बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। इससे सूरज के दर्शन नहीं हो सके। बच्चे भी सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज और शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सर्दी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


सर्दी बढ़ने के साथ शीतलहर और गलन ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। धूप ने निकलने की वजह से लोगों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार रात को जहां तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं, वहीं बृहस्पतिवार की सुबह कोहरे का भी असर देखने को मिला। बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली तो तापमान और कम हो गया। पूरे दिन ओस गिरने से लोगों को परेशानी हुई।

कृषि मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी ठंड कम होने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को मैनपुरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कोहरे में द्श्यता 50 से 100 मीटर रहेगी, वहीं शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है, जिसमें कोहरे में दृश्यता 0 से 50 मीटर तक हो सकती है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधितम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


सर्दी बढ़ी तो स्कूल का समय बदला
तापमान गिरने से जनपद में शीतलहर और गलन होने लगी है। स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐेसे में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 1 से लेकर 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार से 1 से 8 तक के सभी बोर्ड से संबंधित स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे। निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलों में नहीं पहुंचे कंबल
प्रशासन की ओर जनपद की सभी 6 तहसील क्षेत्र में सर्दी के समय गरीबों के लिए कंबल वितरण किया जाता है। सर्दी भी बढ़ गई है, लेकिन अभी तक किसी भी तहसील में कंबल नहीं पहुंचे हैं। बल्कि अभी तक कंबल खरीदे ही नहीं गए हैं। पिछले वर्ष सभी तहसील में करीब 6500 कंबल वितरित किए गए थे। कंबल खरीदने के लिए बजट भी आ चुका है। इस वर्ष हर तहसील में करीब 1000 से ज्यादा कंबल वितरित किए जाने हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था भी नहीं की गई है।

नगर पालिका ने 16 जगह जलवाए अलाव
नगर पालिका की ओर से शहरी क्षेत्र में अलाव के लिए 30 स्थल चिह्नित किए गए हैं। नगर पालिका की ओर से अभी तक 16 ही जगहों पर अलाव जलवाए गए हैं। जबकि अभी 14 स्थलों पर बाकी हैं।

फोटो 7 रैन बसेरा में लटका ताला। संवाद
रैन बसेरा का नहीं खुल रहा ताला
बरनाहल। दो दिन से सर्दी बढ़ने के बाद भी रैन बसेरा का ताला नहीं खुल रहा है। जरुरतमंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाईपास मार्ग पर बने रैन बसेरा में ताला बंद है। रैन बसेरा बंद होने से जरूरतमंद खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि सर्दी को देखते हुए रैन बसेरा का ताला खुलवाकर समुचित व्यवस्था कराई जाए। अधिशासी अधिकारी लेखराज भारती का कहना है कि रैन बसेरा में समुचित व्यवस्था है। रैन बसेरा रोज खुल रहा है। बृहस्पतिवार को ताला क्यों बंद रहा। इस संबंध में केयरटेकर से जानकारी ली जाएगी। रैन बसेरा नियमित रूप से खुलवाया जाएगा।


अलाव जलाने की मांग

भोगांव। ग्राम पंचायत आलीपुर खेड़ा में सार्वजनिक चौराहों पर गरीबों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल ग्रामसभा ने अलाव की व्यवस्था कराई थी। लेकिन इस बार भयंकर सर्दी के बावजूद ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। रामसेवक शाक्य, अहिवरन सिंह, नौरंगीलाल पाल, वसीम अलवी, राजपाल कठेरिया ने अलाव जलवाने की मांग की है।


सर्दी बढ़ी, नहीं जल रहे अलाव



ज्योंती। सर्दी बढ़ने के साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में अभी तक अलाव नहीं जलाए गए हैं। मैन चौराहा, सदर बाजार, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बस स्टैंड के पास लोग सर्दी में ठिठुरते रहते हैं। लोग कूड़ा-करकट इकठ्ठा कर सर्दी से बचाव कर रहे हैं। दुकानदार गत्तों को जलाकर बचाव कर रहे हैं। प्रवीण कुमार का कहना हेै कि नगर पंचायत को अलाव जलवाने चाहिए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार राव का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा जल्दी ही अलाव के लिए लकड़ी डलवाई जाएगी। सर्दी से बचाव के प्रयास होंगे।

शीतलहर और कोहरे के चलते बढ़ी ठिठुरन



बेवर। घने कोहरा व शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हुआ है। नगर पंचायत द्वारा अभी तक मुख्य चौराहे व तिराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। लोग सड़क पर पड़े कूड़ा-करकट को जलाकर ठंड से राहत ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कोहरा भी लगातार पड़ रहा है। बर्फीली लहर के चलते ठिठुरन बढ़ती जा रही है। सर्दी में इजाफा हो रहा है। कोहरा वाहन चालकों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें