फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विद्युत लाइन से लगी आग, गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
फोटो 14 बघिरुआ में गेहूं के खेतों में लगी आग। संवाद - फोटो : रामनगर गांव में बच्चे की मौत के बाद बिलखते परिजन।
विज्ञापन
मैनपुरी। ब्लॉक जागीर के ग्राम बघिरुआ में मंगलवार की सुबह दो स्थानों पर विद्युत लाइन से लगी आग की चपेट में आने से 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण खेतों में लगी आग को बुझा नहीं सके। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के एक घंटे बाद कर्मचारी दमकल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक गेहूं की पकी फसल पूरी तरह जल चुकी थी।मंगलवार की सुबह विद्युत कृषि लाइन में फाल्ट होने से बघिरुआ के खेतों में आग लग गई। इसकी चपेट में ओमवीर सिंह, अनिरुद्ध कुमार सहित भारत सिंह का 15 बीघा खेत आ गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उसे बुझा नहीं सके। आग की चपेट में आने से 15 बीघा खेत पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। एक घंटे बाद दमकल के कर्मचारी दमकल लेकर पहुंचे। तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इसी बीच गांव के मनोज कुमार के खेत के पास रखे ट्रांसफार्मर में हुए फाल्ट से उनके गेहूं के खेत में आग लग गई।
किसान नेता राजा ठाकुर का कहना है कि जागीर फीडर से कृषि लाइन के तार जमीन से 10 फुट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। इसकी शिकायत जागीर फ़ीडर पर की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें