फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: धूमधाम से निकाली डॉ़ भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा

विज्ञापन
फोटो 15 बरनाहल में शोभायात्रा निकालते लोग। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
मैनपुरी। आंबेडकर फाउंडेशन की ओर से संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ़ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत मोहल्ला छपट्टी स्थित डाॅ़ आंबेडकर पार्क से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उर्फ राजू ने की। शोभायात्रा में बाबा साहब के जीवन से संबंधित 20 से अधिक झांकियां शामिल रही। घोड़े पर सवार बच्चे हाथ में नीला और पंचशील ध्वज लेकर चल रहे थे। बैंड-बाजों पर बाबा साहब के जीवन से संबंधित गीत पर युवा थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। कबीला और आदिवासी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा मोहल्ला छपट्टी, सिटी पोस्ट ऑफिस, घंटाघर, मदार दरबाजा, कटरा, बजाजा बाजार, बड़ा चौराहा, करहल रोड, मुकुट बिहारी रोड, आगरा रोड आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष अमन कुमार, सचिन पिपिल, नेतराम वर्मा, पंकज सागर, ज्ञानेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, सुरेंद्र, यतेंद्र गौतम, ओमेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

शोभायात्रा संयोजक को किया सम्मानित
मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डॉ़ आंबेडकर पार्क स्थित डॉ़ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने आंबेडकर फाउंडेशन के अध्यक्ष और शोभायात्रा के संयोजक अमन कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान अनिल सक्सेना, डॉ़ हिमांशु सक्सेना, अमित जौहरी, विकास नंदन कुलश्रेष्ठ, हिमालय राज प्रधान, रजत सक्सेना, अंकित जौहरी, मृदुल रायजादा आदि मौजूद रहे।

फोटो 15 बरनाहल में शोभायात्रा निकालते लोग। संवाद- फोटो : credit

फोटो 15 बरनाहल में शोभायात्रा निकालते लोग। संवाद- फोटो : credit

फोटो 15 बरनाहल में शोभायात्रा निकालते लोग। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें