फोटो 1 मृतक अतुल कुमार का फाइल फोटो
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र में शनिवार रात ट्रक चालक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया।
गांव हविलिया निवासी अतुल कुमार (24) ट्रक चालक था। शनिवार को परिवार के सभी लोग एक बीमार रिश्तेदार को देखने गए थे।
देर रात परिजन घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में अतुल का शव फंदे से लटका है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने परिजन से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने लिए। अतुल ने खुदकुशी क्यों की, परिजन इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। मौत का कारण जानने के लिए रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। संवाद